सहारनपुर: गागलहेड़ी के हरोडा गांव में कुत्तों के हमले में मासूम की मौत के बाद विधायक आशु मलिक ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
सहारनपुर के गागलहेड़ी क्षेत्र में पांच दिन पहले हरोडा गांव में खूंखार कुत्तों के हमले में मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत के बाद सोमवार देर शाम को सहारनपुर देहात विधायक आशु मलिक पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दुख की इस घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।