बिजुरी के वार्ड क्रमांक 10 में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का शनिवार 4:00 बजे वार्ड पार्षद जय कुमार ने निरीक्षण किया।इस दौरान सी एम पी डी आई कैंप तथा अली नगर में नाली निर्माण कार्य एवं विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण करते हुए वार्ड वासियों से उनकी समस्याएं सुनी और नगर पालिका के कर्मचारियों को उनके निराकरण के निर्देश दिए गए।