भगवानपुर: मदनी मस्जिद में बकरीद पर नमाज अदा की गई, अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी गई
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित मदनी मस्जिद में बकरीद के पावन अवसर पर गुरुवार को सुबह करीब छः बजकर तीस मिनट पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर बकरीद की नमाज अदा की। नमाज के दौरान लोगों ने देश, राज्य एवं क्षेत्र में शांति, सौहार्द, तरक्की और खुशहाली के लिए विशेष दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारक दी।