सिकंदरा: श्री कृष्ण विद्यालय में वृक्षारोपण किया गया, पर्यावरण प्रतियोगिता में छात्रों को किया गया सम्मानित
सिकंदरा प्रखंड स्थित श्री कृष्ण विद्यालय में शुक्रवार सुबह 10 बजे वन विभाग की टीम द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्रों और शिक्षकों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के तहत पर्यावरण विषय पर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।