मखदुमपुर: मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से भाने बीघा निवासी अनिल बने सफल उद्यमी, जिले में चर्चा जारी
जहानाबाद के मखदुमपुर प्रखंड के भाने बिगहा निवासी अनिल कुमार ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत करीब 7 लाख रुपये की सहायता प्राप्त कर गेट-ग्रिल निर्माण एवं वेल्डिंग इकाई स्थापित की। कभी साइकिल मरम्मत की दुकान चलाने वाले अनिल आज सफल उद्यमी बन चुके हैं। उनकी इकाई में 4 स्थानीय लोगों को रोजगार मिला है, जिससे क्षेत्र के युवाओं को स्वरोजगार की प्रेरणा मिल रही है।