लक्ष्मीपुर: नावाबांध-बामकली मार्ग पर दिव्यांग फेरी वाले से ₹20 हजार और मोबाइल की छिनतई
लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र में नावाबांध-बमकाली मार्ग पर मंगलवार शाम 6 बजे के बाद बाइक सवार दो बदमाशों ने एक दिव्यांग फेरीवाले से 20 हजार रुपये नकद और मोबाइल छीन लिया। पीड़ित बांका जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गेरुआ गांव का निवासी विवेक कुमार मंडल है। वह तीन पहिया वाहन से फेरी कर घर लौट रहे थे। सुनसान स्थान पर बदमाशों ने घटना का अंजाम दिया।