बलरामपुर: सदर विधायक पलटू राम ने गोविंद बाग स्थित आवास कैंप कार्यालय पर जनता दर्शन में सुनी क्षेत्रवासियों की समस्याएं
6 जून शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे सदर विधायक पलटू राम ने जनता दर्शन में क्षेत्र वासियों की समस्याओं को सुना, जनता दर्शन में बड़ी संख्या में महिला पुरुष मौजूद रहे। उन्होंने लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों से दूरभाष पर वार्ता कर निर्देशित किया। सदर विधायक ने लोगों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु आश्वासन दिया।