बलरामपुर: थाना कोतवाली देहात एवं पुलिस चौकी श्रीनगर में आगामी त्यौहार के मद्देनज़र पीस कमेटी की बैठक की गई
5 जून गुरुवार शाम 6:00 बजे थाना कोतवाली देहात में पुलिस चौकी श्रीनगर में आगामी त्यौहार ईद उल अजहा के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक की गई।बैठक में सभी जनमानस को त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने तथा अफवाहों पर रोकथाम करने हेतु कहा गया ।आपसी भाईचारा बनाकर त्योहार को सकुशल संपन्न कराने एवं सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट व टिप्प्णी न करने के लिए भी कहा गया।