गुना नगर: गुना में गौ अभ्यारण बनाने की मांग को लेकर जागरूक ग्रुप ने चलाया पोस्टकार्ड अभियान, PM को भेजे जाएंगे पोस्टकार्ड
गुना जिले में गो अभ्यारण और गो संरक्षण की मांग पर जागरूक ग्रुप ने 3 सितंबर से पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया है। ग्रुप के अमित शर्मा ने बताया, जनता के लिखे पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री को भेजे जाएंगे। जिले में गो अभ्यारण बनाए जाने की मांग की जाएगी। गायों की संख्या बढ़ने से सड़कों पर गाय और लोग असुरक्षित है। गौशालाओ में व्यवस्था जुटाने में जिम्मेदार असफल है।