नवीनगर प्रखंड के माली थाना अंतर्गत ग्राम बरियावां से झारखंड निर्मित टनाका देशी शराब कुल मात्रा 19.8 लीटर बरामद किया गया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बुधवार को बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर गुप्त सूचना के आधार पर 19.8 लीटर देशी शराब बरामद कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है ।