नौरोजाबाद: भरोसे का सौदा: थ्रेसर मशीन के नाम पर हुई ₹1.5 लाख की ठगी
आज दिनांक 24 मई दिन रविवार समय तकरीबन शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में आपसी विश्वास को तोड़ने वाला एक मामला सामने आया है। महुरा गांव निवासी हरी सिंह ने गांव के ही परिचित कमलेश सिंह की मदद के लिए वर्ष 2024 में थ्रेशर मशीन खरीदने हेतु ₹1.5 लाख उधार दिए थे।