भोरे: भोरे थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान पर लूटकांड के बाद पुलिस सक्रिय, दुकानों पर बढ़ाई चेकिंग
भोरे थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान पर हुई लूट कांड के बाद पुलिस काफी सक्रिय हो गई है इस दौरान विभिन्न बैंक एटीएम ज्वेलरी दुकानों पर जांच अभियान तेज कर दी गई है। गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे पुलिस ने अपने वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर लगातार वाहन जांच अभियान भी चलाया। अपराधियों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाए रखने हेतु पुलिस द्वारा निरंतर वाहन जांच भी किया जा रहा।