कनवास: ऊर्जा मंत्री ने मोरू कला में किया जनसंपर्क, आमजन को दीपावली की शुभकामनाएं दी और विकास कार्यों की जानकारी दी
Kanwas, Kota | Oct 21, 2025 राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे दरा क्षेत्र के मोरू कला गांव का दौरा किया। दीपावली पर्व के अवसर पर मंत्री नागर ने गांव के मुख्य बाजार में पहुंचकर आमजन से मुलाकात की और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। दौरे के दौरान मंत्री ने क्षेत्र के विकास कार्यों की जानकारी भी ली।