नजीबाबाद: मंडावली पुलिस ने चोरी के माल सहित शातिर चोर को किया गिरफ्तार, 2 गैस सिलेंडर और बोरिंग का सामान बरामद
मंगलवार 5:00 प्राप्त जानकारी अनुसार थाना मंडावली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में एक शातिर अभियुक्त को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 02 गैस सिलेंडर, केबिल के जले हुए तार व बोरिंग ट्यूबवेल का सामान बरामद किया गया।