किशनगढ़ बास: खैरथल में पेयजल संकट को लेकर वार्ड 18 के लोगों ने जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचकर किया प्रदर्शन और धरना
Kishangarhbas, Alwar | May 16, 2026
खैरथल के वार्ड नंबर 18 में लगातार गहराते पेयजल संकट को लेकर वार्ड वासियों का आक्रोश फूट पड़ा। वार्ड पार्षद अंकित चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं युवक और बुजुर्ग जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। वार्ड वासियों ने शनिवार दोपहर 1:00 बजे बताया कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पानी की सप्लाई बाधित चल रही है।