खगड़िया: सावन की पहली सोमवारी: मुंगेर घाट से गंगाजल लेकर बटेश्वर स्थान के लिए रवाना हुए कांवरिये
सावन की पहली सोमवारी को लेकर रविवार शाम करीब 6 बजे बड़ी संख्या में श्रद्धालु मुंगेर घाट से गंगाजल भरकर बाबा बटेश्वर स्थान के लिए रवाना हुए। बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए उत्साहपूर्वक निकले। इधर, खगड़िया शहर के बलुआही में स्थानीय लोगों द्वारा कांवरियों के लिए फल