बीना: ग्राम बुखारा में मृत मिला 38 वर्षीय युवक, पुलिस ने मर्ग किया कायम
Bina, Sagar | Jun 5, 2025 38 वर्षीय आसाराम पिता जवाहर निवासी ग्राम बुखारा जो बुधवार को खेत पर गया था और वापस नहीं लौटा। परिजन जब तलाश करते हुए खेत पर पहुंचे वहां पर युवक पेड़ के नीचे मिला। परिजन युवक को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस सिविल हॉस्पिटल पहुंच गई और पंचनामा करवाई के बाद मृतक का पोस्टमार्टम कराया है।