डुमरांव: डुमरांव स्टेशन के विकास को लेकर रेल यात्री कल्याण समिति ने दिया धरना, मूलभूत सुविधाओं के बहाल की मांग तेज
Dumraon, Buxar | Jun 14, 2026 डुमरांव रेलवे स्टेशन की बदहाल स्थिति और लंबित विकास कार्यों के विरोध में रविवार की दोपहर एक बजे रेल यात्री कल्याण समिति ने एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने की। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर रेलवे प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई।