हनुमानगढ़: सेवारत भारतीय सैनिक न्याय के लिए भटक रहा है, पुश्तैनी घर को अवैध रूप से गिराने का आरोप
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के भादरा तहसील स्थित डूंगरसिंहपुरा गांव में एक सेवारत भारतीय सैनिक के पुश्तैनी घर को कथित रूप से अवैध रूप से गिराने और परिवार को लगातार प्रताड़ित करने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में भारतीय सेना में तैनात नायब सूबेदार महावीर सिंह ने देश के प्रधानमंत्री सहित उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर न्याय और सुरक्षा की मांग की है।