फारबिसगंज: फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र में जगह-जगह जलजमाव से शहरवासी परेशान
फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर जल-जमाव से शहरवासी परेशान हैं। गुरुवार को 12 बजे स्थानीय लोगों ने बताया जगह-जगह जलजमाव से शहरवासी परेशान हैं। सड़कों पर जल-जमाव से गढ्ढे बन गया है। पैदल चलने वाले लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से जल-जमाव पर ध्यान देने की मांग की है।