गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में जिले में तंबाकू मुक्त युवा अभियान जारी है। 28 अक्टूबर को गुना के पीजी कॉलेज में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के तहत कार्यशाला हुई। कॉलेज छात्र-छात्राओं को तंबाकू निषेध की शपथ दिलाई गई। तंबाकू के नुकसान दुष्प्रभाव एवं तंबाकू नियंत्रण, कोटपा एक्ट 2003 और पिका अधिनियम 2012 की जानकारी दी, जागरूक किया गया।