बरेली: खल्लपुर में दबंगों ने 14 वर्षीय बच्चे का जबरन अपहरण किया, मारपीट व गाली-गलौज कर जान से मारने की दी धमकी
फरीदपुर थाना क्षेत्र में दबंगों द्वारा 14 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर उसे मारा पीटा गया और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की थाना पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं कि पूरे मामले की शिकायत एसएसपी बरेली कार्यालय पहुंचकर की गई है।