देवली: घाड़ में पिकअप की टक्कर से कार पलटी, महिला और बच्ची गंभीर रूप से घायल
Deoli, Tonk | Apr 26, 2026 टोंक के घाड़ थाना क्षेत्र स्थित घाड़ पुनर्वास कॉलोनी के पास एक सड़क हादसे में पिकअप वाहन ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार पलट गई। हादसे में कार सवार एक बुजुर्ग महिला और एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन सड़क पर ही पलट गया।