हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर महिला सुरक्षा संकल्प के तहत हनुमानगढ़ पुलिस ने डिकॉय ऑपरेशन किया, 8 मनचलों को किया गिरफ्तार
जिले में महिला सुरक्षा को लेकर हनुमानगढ़ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए “महिला सुरक्षा संकल्प” अभियान के तहत जंक्शन, टाउन और भादरा क्षेत्र में बड़े स्तर पर डिकॉय ऑपरेशन चलाया। जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा के निर्देशन में स्कूल-कॉलेजों, कोचिंग सेंटरों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों के आसपास आवारागर्दी, हुड़दंगबाजी करने वालों को गिरफ्तार किया।