मोहम्मदगंज: भजनिया पंचायत के आशिकनगर में सड़क निर्माण की मांग तेज, आजसू नेता मंजीत मेहता ने प्रशासन से लगाई गुहार।
मोहम्मदगंज प्रखंड अंतर्गत भजनिया पंचायत के आशिकनगर (कड़ंडा) गांव में सड़क निर्माण की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य मंजीत कुमार मेहता ने गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं का जायजा लिया और प्रशासन से शीघ्र सड़क निर्माण कराने की मांग की।