अनूपपुर: आमाडाडं उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण, मंत्री ने निर्माण गुणवत्ता पर जताई नाराजगी
ग्राम पंचायत में नव निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण मध्यप्रदेश शासन के मंत्री दिलीप जायसवाल ने किया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण में कई कमियां मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि जनता के टैक्स से बनने वाले निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा ।