बड़कागांव अस्पताल में मरीजों की देखभाल करने एवं सुव्यवस्था को लेकर जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद इब्राहिम ने बुधवार को शाम 7:00 बजे बड़कागांव अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉक्टर मधुरमोहन ,एएनएम लीलावती कुमारी, मो बानो , उगनी देवी,लक्ष्मी देवी सहेश्वर कुमार, सुभाष कुमार ,रात्रि सुरक्षा कर्मी मो कलाम , चौपदार बलिया की सहीया मंजू देवी मौजूद थे।