जशपुर: ऑपरेशन शंखनाद: जशपुर पुलिस ने ट्रक से 38 गौवंशों को छुड़ाया, चालक फरार
जशपुर जिले में गौ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत कांसाबेल पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक से 38 गौवंशों को मुक्त कराया है। हालांकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। जशपुर पुलिस से रविवार की दोपहर तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रक क्रमांक JH-02-BM-4221 में गौवंशों की तस्करी की