बाढ़: बाढ़ स्टेशन रोड इलाके के दो होटलों में पुलिस की बड़ी छापेमारी, देह व्यापार के आरोप मे संचालक सहित कई महिला पुरुष हिरासत
Barh, Patna | Jun 12, 2026 बाढ़ स्टेशन रोड इलाके में शुक्रवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो होटल में छापेमारी की। एसडीपीओ बाढ़ 1 रामकृष्ण ने लगभग 3 बजे बताया कि कार्रवाई में कथित देह व्यापार के आरोप में चार महिलाओं और पांच पुरुषों को हिरासत में लिया गया है। वहीं दोनों होटल संचालक को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है सत्यता की जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।