उदवंत नगर: पेट्रोल पंप के सामने हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दो लोग जख्मी, पुलिस ने ट्रक किया ज़ब्त
उदवंत नगर थाना पुलिस टीम के द्वारा आवेदन प्राप्त करने के बाद कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक थाना को पेट्रोल पंप के सामने हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग जख्मी मामले में ट्रक को जप्त कर सौंप दिया है। ट्रैफिक थाना की पुलिस टीम के द्वारा उक्त ट्रक को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई और कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। पीड़ित के द्वारा आवेदन दिया गया था।