बारुन: पौथु पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ, 51.39% मतदान दर्ज
बारुण प्रखंड के पौथु पैक्स चुनाव में सोमवार को मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो गया।कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदाताओं ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ नीरज कुमार ने बताया कि चुनाव के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। साथ ही शांतिपूर्ण तरिके से चुनाव सम्पन हुआ।