एटा: ऑटो चालकों पर कार्रवाई, अवैध पार्किंग और जाम लगाने पर पुलिस ने की कार्रवाई, चालकों ने एकत्र होकर किया विरोध धरना
आगरा रोड पर यातायात पुलिस और टीएसआई (TSI) ने अवैध पार्किंग और जाम लगाने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से ऑटो चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में बुधवार दोपहर दर्जनों ऑटो चालक धरना स्थल पर एकत्रित हुए। उन्होंने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया।