राठ: राठ क्षेत्र के रौरो गांव में बच्चे ना होने पर तानों से परेशान महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की
Rath, Hamirpur | Apr 18, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के रौरो गांव में 55 वर्षीय एक महिला ने बच्चे ना होने पर मिलने वाले ताने से परेशान होकर अपने घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। घटना की जानकारी लगते ही मृतक महिला के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा आज शनिवार को मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।