हैदरगढ़: त्रिवेदीगंज विकास खंड सभागार में स्वजनगणना और फार्मर आईडी पर बैठक संपन्न, बीडीओ ने पंचायत सहायकों को दिए निर्देश
त्रिवेदीगंज विकास खंड सभागार में पंचायत सहायकों, पंचायत सचिवों और प्रधानों की एक बैठक शुक्रवार करीब 2 बजे आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य शुरू होने वाले स्वजनगणना कार्यक्रम और फार्मर आईडी बनाने के संबंध में जानकारी देना था। खंड विकास अधिकारी प्रियंका सिंह की अध्यक्षता में यह बैठक संपन्न हुई।