मानसी: खगड़िया: नगर परिषद प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा को जान से मारने की धमकी, थाने में शिकायत दर्ज
नगर परिषद खगड़िया के प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उन्होंने रविवार की शाम करीब चार बजे चित्रगुप्त नगर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। दिए गए आवेदन में ज्योतिष मिश्रा ने बताया है कि वह नगर परिषद क्षेत्र में चल रही विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण करते रहते हैं। इसी क्रम में 4