सगड़ी: बाबू संत प्रसाद राय इंटर कॉलेज के छात्रों ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम, जिले की टॉप 10 सूची में बनाई जगह
Sagri, Azamgarh | Apr 23, 2026 आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत हरैया ब्लॉक क्षेत्र के बछऊरखुर्द रामगढ़ में स्थित बाबू संत प्रसाद राय इंटर कॉलेज के छात्रों ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा में परचम लहराया है । जिले की टॉप टेन सूची में अमित सरोज पुत्र कमलेश कुमार ने 7वां रैंक हासिल किया है । अमित सरोज टाड़ी दान शनिचरा गांव के निवासी हैं । वहीं उनकी उपलब्धि के बाद लोगों द्वारा बधाई थी जा रही है।