सांगानेर: जयपुर में कलयुगी बेटे ने मां की चाकू मारकर की हत्या, शव घर के बाहर मिलने से फैली सनसनी
जयपुर के खोह नागोरियान थाना इलाके में बेटे ने चाकू मारकर मां की हत्या करने का मामला सामने आया है। हालांकि घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है जानकारी के अनुसार महिला का शव घर के बाहर पड़ा मिला, माथे और बाईं आंख के नीचे चाकू से वार के गहरे निशान थे। सिर पर किसी भारी वस्तु से भी हमला किया गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।