मढ़ौरा: माधोपुर में दंपति के साथ हुई मारपीट ,कार्यवाई में जुटी पुलिस
थानाक्षेत्र के माधोपुर में परिवारिक विवाद को लेकर दंपति के साथ हुई मारपीट मामले शामिल पुलिस ने प्राप्त आवेदन के आधार पर कार्यवाई शुरु कर दिया है। पुलिस ने बुधवार की सुबह सात बजे बताया कि माधोपुर में शिवजी राय व उसकी पत्नी सुनिता देवी के साथ मारपीट हुई जिसके बाद पीड़ित का ईलाज अनुमंडल अस्पताल में कराया गया और प्राप्त आवेदन के आधार पर कार्यवाई की जा रही है।