मकराना: सोशल मीडिया पर अपराधियों को फॉलो करना लोगों को पड़ा भारी, मकराना पुलिस ने 8 को किया गिरफ्तार
Makrana, Nagaur | Oct 29, 2025 सोशल मीडिया पर फॉलो करना लोगों को भारी पड़ गया। मकराना पुलिस ने धारा 170 के तहत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सुरेश सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी लोग सोशल मीडिया पर अपराधियो को फॉलो कर रहे थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।