खगड़िया: ठाठा राम मंदिर के पास बाइक ऑटो के टक्कर में तीन जख्मी, सदर अस्पताल में चल रहा है उपचार
जिले के मानसी थाना क्षेत्र के ठाठा राम मंदिर के पास मंगलवार को ऑटो बाइक के टक्कर में एक महिला सहित तीन लोगों जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों के मदद से तीनों जख्मी को खगड़िया सदर अस्पताल लाया गया जहां पर उनका उपचार चल रहा है। घायल की पहचान चौथम के वार्ड नंबर एक के रहने वाले विनीत कुमार, दिवाकर कुमार, और सुजाता देवी के रूप में किया गया है।