बिल्सी: बिल्सी नगर पालिका के लिपिक की सब्जी बाजार से बाइक हुई चोरी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच
Bilsi, Budaun | May 30, 2026 बिल्सी नगर पालिका परिषद कार्यालय में तैनात लिपिक मोहित मौर्य की बिल्सी सब्जी बाजार से बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत बिल्सी थाना पुलिस से की है। जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।