राजगढ़: राजगढ़ में बस स्टैंड क्षेत्र में गंदगी और अंधेरे से दुकानदार परेशान, नगरपालिका पर लापरवाही का आरोप, रोड लाइटें भी खराब
Rajgarh, Churu | Jul 10, 2026 बस स्टैंड एरिया राजगढ़ में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त होने से आसपास के दुकानदारों और मार्केट मालिकों में भारी रोष व्याप्त है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं, लेकिन नगरपालिका प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा। दुकानदार उदयभान और एडवोकेट प्रीतम शर्मा ने बताया कि बस स्टैंड इलाके में गंदगी के कारण बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। साथ ही स्ट्रीट लाइट भी खराब पड़ी है।