कोल: थाना सासनी गेट के अंतर्गत देर रात्रि एक गेस्ट हाउस में चोरी का प्रयास करते पकड़े दो युवक
Koil, Aligarh | Jan 29, 2024 थाना सासनीगेट क्षेत्र में शादी समारोह में चोरी का प्रयास करते दो युवकों को देखा गया है। शादी समारोह में उपस्थित लोगों ने जब दोनों युवकों से पूछताछ की तो वह किसी भी पक्ष से नहीं निकले, जब उन दोनों युवकों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो पता चला कि उक्त दोनों युवक चोरी का प्रयास कर रहे थे। तुरंत ही सूचना संबंधित थाने को दी गई।