जहानाबाद: जहानाबाद में NH-22 बायपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, परिजनों में कोहराम
जहानाबाद के NH-22 बायपास के पास अज्ञात चारपहिया वाहन की टक्कर से दौलतपुर मठिया निवासी मजदूर सतेंद्र भगत की मौत हो गई। काम से लौटते समय हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल सतेंद्र को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। मौत का पता लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।