इटावा: जिला अस्पताल की एक्सरे मशीन खराब होने के चलते सोमवार को डेढ़ सौ से अधिक मरीज बेरंग वापस लौटे, दिखी नाराजगी#jansamasa
Etawah, Etawah | Jun 16, 2025 जिला अस्पताल की एक्सरे मशीन शनिवार की दोपहर काम करना बंद कर गई थी। ऐसे में रविवार के अवकाश के बाद जब सोमवार को अस्पताल खुला परंतु मशीन ठीक नहीं हाे सकी। सुबह 8 बजे से 2 बजे तक 150 से अधिक मरीज यहां एक्सरे कराने आए तो स्टाफ के द्वारा मशीन के काम न करने की बात कही गई। जिसके चलते वह मायूस होकर लौट गए जिन्हें अधिक जरूरत थी उन्होंने निजी केंद्रों पर एक्सरे कराए।