इटावा: इकदिल की ओम साईं पुरम कॉलोनी में चोरों ने एक घर से जेवरात और नकदी की चोरी, छत पर सो रहा था परिवार
Etawah, Etawah | Jun 16, 2025 इकदिल कस्बा के ओम साई कॉलोनी के रहने वाले शत्रुघन राजपूत के मकान को निशाना बनाकर चोरों ने एक लाख के जेवर और नगदी पार किया। लाइट न होने पर पीड़ित छत पर परिवार संग सो रहा था, चोरों ने मुख्य गेट से घुसकर घटना को अंजाम दिया और अलमारी तोड़कर उसमें रखे 23 हजार रुपये नगद समेत एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी पायल, चादी की बिछिया लेकर रफूचक्कर हो गए। सोमवार सुबह 11 बजे तहरीर