बहराइच: दरगाह पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मज़ार पर चादर पेश कर मांगी अमन-चैन की दुआएं
शुक्रवार को बहराइच पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने दरगाह पहुंचकर चादर पेश करते हुए देश में अमन चयन की दुआएं मांगी। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि वह भगवान राम के वंशज हैं वहीं उन्होंने सैय्यद सालार मसऊद गाजी की दरगाह को सच्चे संत की दरगाह बताई।