बलरामपुर: गौरा चौराहा थाना के क्षेत्राधिकारी ने किया त्रैमासिक निरीक्षण
सोमवार 11 बजे क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री द्वारा थाना गौरा चौराहा का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।इस दौरान अपर क्षेत्राधिकारी द्वारा थाने के मालखाना रजिस्टर, हवालात, प्रभारी निरीक्षक कक्ष, सीसीटीएनएस कार्यालय, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, आरक्षी बैरक, भोजनालय आदि का निरीक्षण किया गया।कार्यालय के विभिन्न रजिस्टरों को भी देखा गया।