हाथरस: रास्ते से जा रहे युवक पर 2 युवकों ने चाकू से किया हमला, पुलिस ने शिकायत पर घायल युवक का कराया डाक्टरी परीक्षण, जांच शुरू
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाई का नगला में रास्ते से जा रहे एक युवक राज पर दो युवकों ने मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। चाकू के हमले से युवक के सिर में चोट लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित युवक द्वारा कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस ने घायल युवक का अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया है।