चंदिया: उमरिया में ढाबा संचालकों की बैठक, सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस ने दिए सख्त निर्देश
Chandia, Umaria | Jul 10, 2026 उमरिया में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस ने शहर के ढाबा संचालकों की बैठक आयोजित की। एसपी विजय भागवानी के निर्देशन में आयोजित इस बैठक में एसडीओपी पी.एस. परस्ते ने ढाबा संचालकों को शराब नहीं परोसने, हाईवे पर भारी वाहनों की पार्किंग नहीं कराने, सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा